उत्तर प्रदेश

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

Admin4
6 March 2023 11:45 AM GMT
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
x
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बदमाशों से मुठभेड़ कर पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, बदमाश एक शातिर किस्म का लुटेरा है। जिसके खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल, रविवार शाम को इकोटेक 3 पुलिस द्वारा आम्रपाली मॉल के पास चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखकर वह घबरा गया और अपनी मोटरसाइकिल को दौड़ाने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश अमरपाली मॉल के पीछे जयपुरिया स्कूल की तरफ भागने लगा। इसी दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई।
गोली लगने के बाद बदमाश घायल होकर गिर गया, जिसे पुलिस ने दौड़कर कर दबोच लिया। बदमाश की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद के चंद्रावली का रहने वाला है। फिलहाल यह बीटा 2 थाना क्षेत्र के गामा सेक्टर में रह रहा था। मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए बिसरख सीएससी भेज दिया गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं।
मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़े गए बदमाश पर काफी मुकदमे दर्ज हैं जो शातिर किस्म का वाहन लुटेरा है। यह वाहन लूट, वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था। ईकोटेक थाने से भी यह बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अब बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Next Story