उत्तर प्रदेश

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

Admin4
18 Aug 2023 10:08 AM GMT
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
x
मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच 24 घंटे के अंदर दूसरी मुठभेड़ गुरुवार देर शाम उस समय हुई जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, तो वही घायल बदमाश के अन्य साथी को भी पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, जानसठ कोतवाली पुलिस ने आज हनुमान चौकी पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी दौरान एक बाइक सवार 2 लोगों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश मोनू जहां पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, तो वहीं घायल बदमाश के एक अन्य साथी गुलजार को भी पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध एक मोटरसाइकिल तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं।
आलाधिकारियों की माने तो मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में आए ये शातिर बदमाश अंतरराज्यीय चोर है। जिनपर उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
Next Story