- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस और बदमाश के बीच...
उत्तर प्रदेश
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल
Admin4
17 Jan 2023 3:09 PM GMT

x
मथुरा। मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनामी रखा था। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल, मथुरा की थाना राया पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश माट रोड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए गोली चलाई तो बदमाश के पैर में लग गई। जिससे बदमाश घायल होकर गिर गया।
बता दें पुलिस मुठभेड़ में घायल 30 वर्षीय बदमाश शशिपाल निवासी भूढ़ा सानी थाना राया ने 3 जनवरी को थाना सुरीर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया थम शशिपाल ने इस वारदात में 1 लाख 65 हजार रुपए की लूट की थी। पुलिस को इस मामले में शशिपाल की तलाश थी।
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश शशिपाल के पास से तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस और 12 हजार 500 रुपए नगद बरामद किया हैं। दरअसल, शशिपाल लूट की वारदात को अंजाम देने और अवैध हथियार रखने का आदि है। शशिपाल के खिलाफ लूट का पहला मुकदमा वर्ष 2016 में थाना माट में दर्ज हुआ था। इसके बाद उस पर अलीगढ़ के गभाना, मथुरा के सुरीर, हाई वे थाना में हत्या, गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज किए गए और जेल गया। पुलिस के अनुसार, शशिपाल जमानत पर रिहा होकर वारदातों को अंजाम देता रहता था।

Admin4
Next Story