- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस और गौवंशीय...

x
बरेली। शुक्रवार की रात गस्त के दौरान पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना शाही पुलिस बीती रात गनेशपुर से रास मार्ग पर गस्त कर रही थी। इस दौरान गन्ना क्रय केंद्र से 200 मीटर दूर आम के बाग में पुलिस को कुछ लोग बीड़ी पीते दिखे। पुलिस ने जब उन लोगों से पूछा तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली सिपाही गौरव कुमार के हाथ में जा लगी। तुरंत ही पुलिस ने जबावी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई।
थाना शाही जनपद बरेली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौवंशीय पशुओं का वध करने वाले अभियुक्तो किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 तमन्चा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 05 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर मय गौवध करने के उपकरण बरामद। #UPPolice pic.twitter.com/6KvTsqqVM9
— Bareilly Police (@bareillypolice) February 25, 2023
इस दौरान वहां से भाग रहे गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया। उसके पास से गौवंशीय पशुओं के काटने वाले औजार, एक देशी तमंचा आदि सामान बरामद हुआ है। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद पुत्र अकील अहमद निवासी दुनका शाही बताया। उसने यह भी बताया कि वह लोग आवारा गौवंशीय पशुओं को अपना शिकार बनाते थे। इसलिए बाग में बैठे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newsToday's NewsBig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Admin4
Next Story