- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- EMT की सूझबूझ से...

x
बड़ी खबर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र के रामनगर बांसवाड़ा निवासी जयप्रकाश की पत्नी सरोजा देवी को प्रसव के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही बच्ची पैदा हुई स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा के जय प्रकाश की 32 वर्षीय पत्नी सरोजा देवी गर्भवती थी, जिसे बुधवार को अत्याधिक प्रसूता पीड़ा के कारण 108 एम्बुलेंस के चालक मंगला प्रसाद द्वारा जिला महिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही प्रसूता ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया।
एम्बुलेंस में मौजूद ई.एम.टी. शिव कुमार वर्मा सहित ई. आर. सी. पी. डा. रस्तोगी की देखरेख में जच्चा बच्चा दोनों को तत्काल जिला महिला चिकित्सालय पहुंचाते हुए भर्ती कराया गया। चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा बताया गया की जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णरुप से स्वस्थ हैं।
Next Story