उत्तर प्रदेश

होटल में दूल्हा और उसके जीजा को कर्मचारियों ने डंडों से पीटा

Admin4
4 March 2023 11:28 AM GMT
होटल में दूल्हा और उसके जीजा को कर्मचारियों ने डंडों से पीटा
x
वायरल VIDEO...
नोएडा। नोएडा से एक होटल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से होटल के कर्मचारी लोगों को पीट रहे है। कर्मचारियों ने होटल में रहने आए एक परिवार और उनके रिश्तेदारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने होटल में रहने के दौरान टीवी और फर्नीचर को तोड़ा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जो बाद में मारपीट में बदल गया। आपको बता दें ये घटना थाना फेस 3 की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पियूष त्यागी ने अपनी शादी के लिए नोएडा सेक्टर-71 में स्थित होटल 3 दिनों के लिए बुक किया था। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अगले दिन सुबह सभी लोग चेक आउट कर रहे थे। सभी होटल के कर्मचारियों ने रूम में हुए तोड़फोड़ का हर्जाना भरने को कहा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। होटल कर्मियों ने बाहर से अपने साथियों को बुलवाकर दूल्हा और उसके परिजनों को डंडे से पीटा। मारपीट में पीड़ित पक्ष के लोग घायल हो गए हैं।
जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस होटल में लगे CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश करने में लगी है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन एक अभी-भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Next Story