उत्तर प्रदेश

सपा विधायकों की आपात बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में मौजूद

jantaserishta.com
27 May 2022 7:31 PM IST
सपा विधायकों की आपात बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में मौजूद
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ: सपा कार्यालय में विधायकों की आपात बैठक हो रही है. बैठक में लगभग सभी विधायक पहुंचे हैं. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बैठक में मौजूद बताए जा रहे हैं. कार्यालय के बाहर विधायकों की गाड़ियों का जमावड़ा भी लग गया है. अचानक बुलाई गई इस बैठक का उदेश्य अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह के अटकलें शुरू हो गई हैं.

कुछ दिन पहले ही सपा ने बड़ा दांव चलते हुए आरलेडी प्रमुख जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने का फैसला किया था.नाम डिंपल यादव चल रहा था, बात भी फाइनल हो गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी का नाम आगे कर दिया. ऐसे में सपा की तरफ से कपिल सिब्बल, जयंत चौधरी और जावेद अली का नाम आगे कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story