- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विमान में पक्षी टकराने...
उत्तर प्रदेश
विमान में पक्षी टकराने से मुंबई जा रहे विमान की आपात लैंडिंग
Rani Sahu
5 Aug 2022 5:40 PM GMT

x
यूपी के वाराणसी में मुंबई के विमान में बर्ड हिटिंग की खबर से हड़कंप मच गया
यूपी के वाराणसी में मुंबई के विमान में बर्ड हिटिंग की खबर से हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग के बाद विमान में आई खराबी को ढूंढने के लिए तकनीकी टीम मौके पर दौड़ पड़ी। शुक्रवार को विस्तारा एयरलाइंस का विमान मुंबई से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे बाबतपुर से विमान ने उड़ान भरी। इसी दौरान विमान से कोई पक्षी टकरा गया। बर्ड हीटिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान के कुछ ही मिनट के बाद विमान को लैंड कराना पड़ा।

Rani Sahu
Next Story