उत्तर प्रदेश

ऊंचा गांव में बिजली टीम ने की छापेमारी

Admin Delhi 1
12 Jun 2023 12:36 PM IST
ऊंचा गांव में बिजली टीम ने की छापेमारी
x

सादाबाद: रसमई उपकेन्द्र के अन्तर्गत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ऊंचा गांव में विभाग के द्वारा बकाए पर विच्छेदित किए गए संयोजनों को चेक किया गया। सभी संयोजन बिना विद्युत बिल जमा किए चलते पाए गए। इसकी प्राथमिकी धारा 138 बी के अंतर्गत विद्युत निरोधक थाना ओढपुरा में दर्ज कराई गई है। एक व्यक्ति के परिसर पर बिना संयोजन के विद्युत उपभोग होता पाया गया। एक व्यक्ति के परिसर में मीटर से पूर्व केबिल में कट लगा कर विद्युत का उपभोग करते पाया गया।

इसमें 07 लोगों के विरुद्ध एफआईआर करायी गयी है। टीम में ललित कुमार यादव जेई, देवेन्द्र सिंह टीजी टू , रवेन्द्र लाईन मैन मौजूद रहे।

Next Story