उत्तर प्रदेश

सरधना क्षेत्र में बिजलीघर में मरम्मत कार्य चलने के कारण सात घंटे रही विद्युत कटौती

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 12:58 PM IST
सरधना क्षेत्र में बिजलीघर में मरम्मत कार्य चलने के कारण सात घंटे रही विद्युत कटौती
x

सरधना न्यूज़: रविवार को सरधना नगर व आसपास के गांवों में सात घंटे की मैराथन विद्युत कटौती की गई। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी कासामना करना पड़ा। बिजलीघर में मरम्मत कार्य चलने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद गई। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, रविवार को मंढियाई गांव स्थित बिजलीघर में मरम्मत कार्य किया गया। जिसके चलते सरधना नगर व छुर गांव स्थित बिजलीघर की आपूर्ति बंद की गई। सुबह आठ बजे बंद हुई आपूर्ति दोपहर बाद तीन बसे सुचारू हो सकी। करीब सात घंटे क्षेऋ में विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम नहीं कर सके।

दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई संजीव कुमार का कहना है कि बिजलीघर में मरम्मत कार्य होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होने के आद विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई।

Next Story