उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रिक बसें, तैयारी शुरू चलेंगी दो सौ बसे

Admin4
9 Oct 2022 12:28 PM GMT
इलेक्ट्रिक बसें, तैयारी शुरू चलेंगी दो सौ बसे
x

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में प्रदूषण मुक्त दो सौ वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसें और चलाई जाएंगी। इसके लिए इसी महीने टेंडर जारी करने की तैयारी है।

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के 15 महानगरों में बढ़ते प्रदूषण के चलते 1,525 सीएनजी बसें चलाने का प्रस्ताव बना था, लेकिन नगर विकास निदेशालय ने इसे ठुकराकर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मंजूरी दी है। लखनऊ में कंडम सीएनजी बसों को अब दिसम्बर तक नीलाम किया जाएगा। फिलहाल नई इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जाएंगी। इसके लिए इसी महीने टेंडर जारी करने की तैयारी है।

लखनऊ में 200 प्रदूषण मुक्त वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसें और चलने से गांव व शहर के बीच नगर बसों की सुविधा बेहतर हो सकेगी। सिटी बसों की सुविधा बेहतर होने से लोग निजी वाहन छोड़कर इलेक्ट्रिक बसों से सफर करने को प्राथमिकता देंगे। इससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने से जाम से भी राहत मिलेगी।

सिटी परिवहन के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने कहा कि शासन स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी मिली है। जैसे ही शासन से दिशा-निर्देश आएंगे, नए रूटों पर सर्वे शुरू किया जाएगा। लखनऊ में और इलेक्ट्रिक बसों के चलने से शहर व गांव के बीच बसों की सुविधा बेहतर हो सकेगी। इससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

Admin4

Admin4

    Next Story