उत्तर प्रदेश

स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो चुनाव, बिहार चुनाव की घोषणा पर बोलीं मायावती

jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:41 PM IST
स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो चुनाव, बिहार चुनाव की घोषणा पर बोलीं मायावती
x
Lucknow लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी। मायावती ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह चुनाव धन-बल, बाहुबल और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से पूरी तरह मुक्त हों। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बहुप्रतीक्षित बिहार राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिs दो चरणों में दिनांक 6 व 11 नवंबर को मतदान कराने की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज की गयी घोषणा का स्वागत।
चुनाव आयोग व्यापक जन व देशहित तथा देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की व्यवस्था जनता की चाह के मुताबिक वास्तविक रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा धन व बाहुबल के अभिशाप से मुक्त कराने के साथ ही पुलिस व सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से पाक-साफ होना सुनिश्चित करने के लिये सख्त व प्रभावी कदम उठायेगा, ऐसी उम्मीद। उन्होंने आगे कहा कि बीएसपी की बिहार के लोगों से भी विशेष अपील है कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिये गये वोट के अति महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार को इस्तेमाल करने के लिये लोकतंत्र के इस उत्सव में शान्तिपूर्ण तरीके से बढ़-चढ़ कर शामिल हों।
मायावती ने आगे लिखा, "बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) बिहार विधानसभा का यह चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लगभग सभी सीटों पर लड़ेगी, जिसकी तैयारी के लिये पार्टी के हर स्तर के लोग काफी पहले से जी-जान से सक्रिय हैं और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द के नेतृत्व में 'सर्वजन हिताय जागरण यात्रा' आदि का भी सफल आयोजन किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि बिहार के लोग अपने राज्य में 'कानून द्वारा कानून का राज' की आदर्श व्यवस्था हेतु 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' के पक्ष में 'हाथी' चुनाव चिन्ह् पर मतदान करके बीएसपी उम्मीदवारों को जरूर कामयाब बनायेंगे। धन्यवाद"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story