उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीट के लिए दस जून को चुनाव

Admin2
13 May 2022 11:49 AM GMT
उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीट के लिए दस जून को चुनाव
x
11 राज्यसभा सदस्यों के पद के लिए चुनाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तर प्रदेश में विधानसभा तथा विधानसभा में प्रचंड बहुमत कायम करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश की मदद से राज्यसभा में और मजबूत होगी। उत्तर प्रदेश से जुलाई में खाली हो रहे 11 राज्यसभा सदस्यों के पद के लिए चुनाव दस जून को होगा। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से 31 सदस्य जाते हैं।भारतीय जनता पार्टी के पांच, समाजवादी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो तथा कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने पर यह चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस के कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य थे।

विधानसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा परिषद के चुनाव में भारतीय जनता को समाजवादी पार्टी ने टक्कर दी थी। अब राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा तथा समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला है। जिन 11 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें सबसे ज्यादा पांच भाजपा के हैं। इसके साथ तीन समाजवादी पार्टी, दो बहुजन समाज पार्टी और एक कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिब्बल को जब 5 जुलाई, 2016 को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजा था, तब पार्टी के पास 29 एमएलए हुआ करते थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीते हैं। कांग्रेस का अपने लिए यूपी में इसबार दरवाजा बंद हो चुका है। कांग्रेस की तरह ही बहुजन समाज पार्टी का भी हाल है। उसके भी सिर्फ एक विधायक हैं। राज्यसभा से रिटायर हो रहे बसपा के दोनों बड़े नेता सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ की फिलहाल उच्च सदन में प्रवेश की गुंजाइश नहीं दिख रही है।
Next Story