उत्तर प्रदेश

नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी चर्चाएं जोरों पर

Admin Delhi 1
8 April 2023 5:42 AM GMT
नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी चर्चाएं जोरों पर
x

जौनपुर/शाहगंज: निकाय चुनाव का चुनावी विगुल बजते ही चुनावी माहौल हुआ गर्म। शाहगंज लोकप्रिय विधायक रमेश सिंह के साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल चाय पर चुनावी चर्चाए करते हुए। सूत्रों की माने तो शाहगंज नगर में जबरदस्त चर्चाए हैं कि नगर पालिका परिषद को चलाने के अनुभव को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल को एक बार फिर टिकट मिलना तय है। जिसकी सुगबुगाहट नगरपालिका परिषद शाहगंज में शुरू हो गई है। शाहगंज ओबीसी महिला सीट होने के नाते गीता जायसवाल का नाम सबसे चल रहा है। शाहगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी में काफी लंबी लिस्ट है लेकिन उसमें सबसे ऊपर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल का नाम बताया जा रहा है। उनके द्वारा अपने क्षेत्र में 5 वर्षो का कार्यकाल बहुत ही उत्तम ढंग से निर्वाहन करते हुए क्षेत्र में विकास किया गया है। जनता भी उनके कार्यकाल के दौरान उनके कार्यो से काफी खुश है।

यही कारण हैं कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों में शाहगंज की जनता की पहली पसंद गीता जायसवाल ही बताई जा रही है हालांकि कुछ और भी पार्टी के नेतागण टिकट लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने अपने 5 वर्षो के कार्यकाल काफी बेहतरीन ढंग से सभी कार्य को पूरा किया है यही नहीं वह पार्टी के सभी कार्यक्रमों में चढ़ बढ़कर हिस्सा लेती चली आ रही है।

Next Story