उत्तर प्रदेश

चुनाव की तारीखों का आज हो सकता एलान

Rounak Dey
14 Oct 2022 11:08 AM IST
चुनाव की तारीखों का आज हो सकता एलान
x

नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग आज यानी 14 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। दरअसल, नवंबर में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। गुजरात विधानसभा के चुनाव (Gujarat Assembly Election) 2017 की तरह दो चरणों में हो सकते हैं। चुनावों के ऐलान के लिए दो तारीखों की चर्चा है। वहीं हिमाचल में सिर्फ एक चरण में चुनाव हो सकता है।

गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय भाजपा की सरकार है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं।

चुनाव के बाद भाजपा ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को नतीजे आए थे। गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी है।

Next Story