उत्तर प्रदेश

रम्पुटा की चुनावी प्रक्रिया सोमवार से होगी शुरू, 27 अगस्त को होगा मतदान

Tara Tandi
20 Aug 2023 2:28 PM GMT
रम्पुटा की चुनावी प्रक्रिया सोमवार से होगी शुरू, 27 अगस्त को होगा मतदान
x
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) अलीगढ़ की चुनाव प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के डिग्री कॉलेज संबद्ध हैं।
डीएस कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जो 12 बजे तक नामांकन होंगे। 27 अगस्त को मतदान होगा। करीब 450 मतदाता पसंदीदा प्रत्याशी चुनेंगे। 22 अगस्त को नाम वापसी होगी। अंतिम प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे होगा। 27 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद पर चुनाव होगा। उपाध्यक्ष और संयुक्त महामंत्री के तीन-तीन पद पर चुनाव होंगे। उपाध्यक्ष का एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा, जबकि एक पद अलीगढ़ जिले से बाहर और एक पद सामान्य होगा। संयुक्त महामंत्री का एक पद महिला के लिए आरक्षित होगा, जबकि एक पद अलीगढ़ जिले से बाहर और एक पद सामान्य होगा। फुपुक्टा के प्रतिनिधि और 10 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
चुनाव संयोजन समिति के संयोजक डॉ. रक्षपाल सिंह व सदस्य डॉ. गजेंद्र सिंह होंगे। चुनाव अधिकारी प्रो. शर्मिला शर्मा प्राचार्या टीआर कॉलेज, प्रो. अरुण कुमार गुप्ता प्राचार्य एसवी कॉलेज, डॉ. एमएस छोंकर प्राचार्य पीसी बगला कॉलेज हाथरस, प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज प्राचार्य डीएस कॉलेज होंगे। फुपुक्टा पर्यवेक्षक/ प्रतिनिधि फुपुक्टा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री डॉ. पीके सिंह, औटा के महामंत्री डॉ. भूपेंद्र सिंह चिकारा, पूर्व महामंत्री डॉ. आरएस भदौरिया होंगे।
मतदान पर्यवेक्षक प्रो. इंदु वार्ष्णेय प्राचार्या एसआरडी कॉलेज हाथरस, डॉ. आरके अग्रवाल, डॉ. वीपी सिंह यादव, डॉ. डीके गौड़, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. वीपी पांडेय होंगे। चुनाव प्रबंधन प्रभारी डीएस कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. भारत सिंह होंगे।
Next Story