उत्तर प्रदेश

आठवीं की छात्रा को होटलों में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tara Tandi
18 March 2024 3:39 PM IST
आठवीं की छात्रा को होटलों में बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
x
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना पार के होटल बिग ब्रदर में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। दो दिन तक दो होटलो में बंधक बनाकर रखी गई किशोरी के साथ चार-पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
सोमवार की सुबह किसी तरह किशोरी युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची।मां को घटना की जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। अब पुलिस होटल कर्मियों से पूछताछ और आरोपियों की तलाश कर रही है।
Next Story