- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाढ़ के पानी में डूबने...

x
पढ़े पूरी खबर
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के गांव इस्लामनगर के अनीश खां का आठ साल का बेटा सुहेल खां बाढ़ के पानी में बह गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा इस्लामनगर और आजाद नगर तक पहुंच गया है। पानी सड़क के ऊपर बह रहा है। इस्लामनगर के अनीश खां दूसरे के खेतों में मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह गांव के एक व्यक्ति के खेत में गन्ने की फसल में गुड़ाई कर रहा था। घर पर पत्नी गुड़िया के अलावा आठ साल का बेटे सुहेल और पांच साल की बेटी सोफियान थी।
बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे गुड़िया पशुओं के लिए चारा लेने खेत जा रही थी। उसका बेटा सुहेल भी उसके पीछे-पीछे चला गया। चारा लेकर लौटते समय सड़क पर बह रहे पानी को मां-बेटे पार कर रहे थे। तभी सुहेल तेजी से बह रहे पानी में बह गया। पानी के तेज बहाव के कारण वह बहता चला गया।
बेटे को बहते देखकर गुड़िया चिल्ला पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और बच्चे को ढूंढने लगे। तकरीबन आधे घंटे बाद ग्रामीण बच्चे को बाढ़ के पानी से निकाल सके। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे का शव देखकर परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। मौके पर पहुंचे मिर्जापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Kajal Dubey
Next Story