उत्तर प्रदेश

मुलायम समेत यूपी की आठ विभूतियाें को मिला पद्म सम्मान

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 9:08 AM GMT
मुलायम समेत यूपी की आठ विभूतियाें को मिला पद्म सम्मान
x

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव समेत उत्तर प्रदेश की आठ विभूतियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया है।

मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है जबकि राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा के लिए, दिलशाद हुसैन को कला क्षेत्र, अरविंद कुमार को साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र, उमा शंकर पांडेय को सामाजिक कार्य, मनोरंजन साहू को मेडिसिन क्षेत्र, ऋत्विक सान्याल को कला क्षेत्र और विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुये ट्वीट किया " आज प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी आठ विभूतियों का हृदय से अभिनंदन। विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है।"

Next Story