- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- टैंपो पलटने से शिक्षक...

x
हमीरपुर। टैंपो पलटने से सहायक अध्यापक सहित 8 छात्राएं घायल हो गई। छात्राओं को लहूलुहान हालत में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इमिलिया की छात्राएं अपना प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए नेशनल इंटर कॉलेज प्रैक्टिकल व प्री बोर्ड परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी मौदहा-मुस्करा मार्ग के बीच बिगहना के पास बीच सड़क में कुत्ता आ जाने पर उस कुत्ते को बचाने के चक्कर में टैंपो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। जिससे सड़क किनारे टैंपो पलट गई। दुर्घटना के बाद छात्राओं में चीक-पुकार मच गई।
छात्रा खुशबू यादव पुत्री रामदयाल इमलिया, तन्नू भारती पुत्री मैनेजर इमलिया, रोशनी पुत्री रामेश्वर, रेशमा पुत्री सुनील कुमार, सालनी पुत्री नंदकिशोर निवासी न्यूरिया, गौरी पुत्री संतोष, वर्षा पुत्री सत्येंद्र इन बच्चों के साथ सहायक अध्यापक पति सिंह सिंह घायल हो गए।

Admin4
Next Story