उत्तर प्रदेश

अकीदत से अदा हुई ईद की नमाज

Admin Delhi 1
22 April 2023 12:12 PM IST
अकीदत से अदा हुई ईद की नमाज
x

पीलीभीत: शनिवार को जिले के ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ ईल की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस फोर्स लगातार भ्रमण भी करती रही।

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी अतुल शर्मा भी मौके पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह में सुबह 10 बजे जामा मस्जिद के इमाम इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज अदा कराई। सुबह साढ़े छह बजे से जिले की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा होने का सिलसिला शुरू हो गया।

Next Story