उत्तर प्रदेश

त्यागी समाज की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया जायेगा: डा. संजीव बालियान

Admin Delhi 1
12 Feb 2023 9:13 AM GMT
त्यागी समाज की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया जायेगा: डा. संजीव बालियान
x

मंसूरपुर: थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी तगान में शनिवार को एक स्वागत सभा का आयोजन किया गया।

सभा के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला रहे।

कार्यक्रम के आयोजक हरीश त्यागी ने मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मंत्री संजीव बालियान ने अपने संबोधन में कहा कि त्यागी समाज भाजपा की रीढ़ है। त्यागी समाज मेरे साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहा है। आगे भी मैं अपेक्षा करूंगा कि त्यागी समाज मेरे साथ ऐसे ही कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ भाई मुझसे नाराज चल रहे हो, मैं उनसे मिलकर उनकी नाराजगी दूर करूंगा।

मंत्री ने कहा कि जनपद में अनेक कार्य किए हैं, बहुत जल्द एक और हाईवे जनपद में मंजूर कराने जा रहा हूं। भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहूंगा।

भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि इस जनपद के त्यागी समाज से उनके पिता राजपाल त्यागी हमेशा से जुड़े रहे हैं। उन्हें यहां से बहुत सम्मान मिला है, मैं भी चाहता हूं कि मैं भी इस जनपद से जुड़ा रहूं और मुझे भी यहां से वही सम्मान प्राप्त हो।

कार्यक्रम का संचालन विपुल त्यागी बहेड़ी ने किया।

इस मौके पर प्रतोष त्यागी, अभिषेक चौधरी, कल्याण गुरुजी, अनुज नावला, जोनू प्रधान, कुलदीप प्रधान, मास्टर देवेंद्र त्यागी, मनीष प्रधान, उमेश त्यागी, इरफान सैफी, देव शर्मा, सुशील नावला, डॉक्टर योगेंदर, सतेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी,

रामदत्त धनायन, शिवकुमार, आदेश त्यागी बुढाना, राजेंद्र त्यागी, निरंकार त्यागी मुबारिकपुर, हरिओम त्यागी खुब्बापुर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले रागिनी कलाकार राहुल बालियान जीवना की टीम में शामिल पूजा शर्मा, शरद यादव, मास्टर सचिन त्यागी, अंकित बालियान आदि ने रागिनी गाकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे व्यक्तियों की वाहवाही लूटी।

Next Story