उत्तर प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी : धर्मनगरी मथुरा

Rounak Dey
10 Jun 2023 8:26 PM IST
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी : धर्मनगरी मथुरा
x
गोली के छर्रा लगने से घायल हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मथुरा एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिखाई देने लगे है धर्म नगरी वृंदावन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब बांके बिहारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत राधा वल्लभ मंदिर के पास मिठाई व्यापारी की दुकान पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मध्य रात्रि करीब 11 बजे तावड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। लोग इधर की उधर रुक गए और दुकान स्वामी तमंचे से निकली गोली के छर्रा लगने से घायल हो गया।

जिससे आसपास के लोगो द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर अपराधियों की तलाश में जुट गए।

पीड़ित दुकानदार मुकेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की मेरा भाई दुकान पर कैश गिन रहा था तभी मोटरसाइकल पर सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा दुकान पर चढ़ कर भाई पर तमंचा रख दिया जिसका मेने विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जो की फायरिंग के दौरान तमंचे से चली गोली के छर्रा लगे है आसपास के लोग जैसे ही पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।

घटना सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार तीन अज्ञात युवक लूट की घटना को अंजाम देने आए थे जो असफल होने पर उन्होंने फायरिंग कर दी जिससे कोई किसी को हानि नहीं हुई है पीड़ित की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलास में टीमें लगा दी गई जल्दी आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

Next Story