उत्तर प्रदेश

Ballia में शिक्षक हितों की गूंज, 1 मई को प्राशिसं करेगा आंदोलन: जितेन्द्र सिंह

Admindelhi1
1 May 2025 10:23 AM IST
Ballia में शिक्षक हितों की गूंज, 1 मई को प्राशिसं करेगा आंदोलन: जितेन्द्र सिंह
x
"इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दी"

बलिया: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (प्राशिसं) बलिया इकाई ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आगामी 1 मई 2025 को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि संगठन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के सभी जनपद मुख्यालयों की तरह बलिया में भी बीएसए कार्यालय पर सुबह 10 बजे से सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।

जितेन्द्र सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना पहले ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Next Story