उत्तर प्रदेश

यूपी में पहले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण चलता था, इसे योगी ने खत्म किया: आजमगढ़ से बोले गृह मंत्री अमित शाह

jantaserishta.com
13 Nov 2021 2:57 PM IST
यूपी में पहले जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण चलता था, इसे योगी ने खत्म किया: आजमगढ़ से बोले गृह मंत्री अमित शाह
x

गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी. इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा, जिस आजमगढ़ को सपा शासन में दुनिया भर में कट्टरवादी सोच और आतंकवाद का अड्डा माना जाता था, उसी आजमगढ़ की भूमि पर आज मां सरस्वती का धाम बनाने का काम होने जा रहा है.

अमित शाह ने कहा, अब आजमगढ़ शिक्षा के लिए जाना जाएगा. मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां बनने वाले विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखने का सुझाव देना चाहता हूं.
अमित शाह ने कहा, मोदी जी JAM लाए हैं. ताकि भ्रष्टाचार के बिना खरीदी हो सके. J का मतलब है जनधन खाता, A का मतलब आधार और M का मतलब है हर हाथ में मोबाइल. उन्होंने कहा, मैंने गुजरात में ये बयान दिया. तो सपा के नेता ने कहा कि हम भी JAM लाए हैं. सपा के JAM का मतलब है, J से जिन्ना, A से आजमखान और M का मतलब मुख्तार.
अमित शाह ने कहा, हमने 2017 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 10 नए यूनिवर्सिटी बनाएंगे. आज 10 यूनिवर्सिटी बनाने का काम पूरा हो चुका है. 40 मेडिकल कॉलेज बनाने का हमने वादा किया था, ये वादा भी हमने पूरा किया है.
शाह ने कहा, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी जी ने कई परिवर्तन किए हैं. पहले यहां जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सबको न्याय नहीं मिलता था. योगी जी ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है.
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी जी की सरकार ने किया है. आजमगढ़ इसका उदाहरण है. कैराना से लोग पलायन कर रहे थे. बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है. आज माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं. अब यहां कानून का राज है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story