- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ई-रिक्शा चालक कोई...
उत्तर प्रदेश
ई-रिक्शा चालक कोई पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, जाने पूरा मामला
Harrison
23 April 2024 10:18 PM IST

x
बदायूं। पति का ई-रिक्शा छिनने के बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की तो एक महिला ने विषाख्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर महिला को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव फतनपुर पट्टा हवली निवासी पप्पू ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 महीने पहले एक लाख 53 हजार रुपये में ई-रिक्शा खरीदा थ। विक्रेता ने दो महीने के बाद ही उससे ई-रिक्शा छीन लिया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
सोमवार को उनकी पत्नी सुनीता सीओ कार्यालय गईं। जिसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिससे परेशान होकर सुनीता ने विषाख्त पदार्थ खाने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने उसके हाथ से विषाख्त पदार्थ छीन लिया। पुलिस ने उसे घर भेज दिया। जिसके बाद उसने घर पर विषाख्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पप्पू उन्हें सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहसवान कोतवाल सौरभ सिंह ने बताया कि महिला के पति का ई-रिक्शा चोरी हो गया था। जिसकी अगस्त 2023 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उनके द्वारा बीमा क्लेम किया गया है। उन्हें ई-रिक्शा बेचने वाले एजेंसी संचालक पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया है।
Tagsआत्महत्या की कोशिशsuicide attemptजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





