उत्तर प्रदेश

डंफर ने बच्चे को कुचला गंभीर रूप से घायल

Admin4
27 Sep 2022 5:06 PM GMT
डंफर ने बच्चे को कुचला गंभीर रूप से घायल
x
महेश पुरवा गांव के पास कबाड़ उतर रहा था। तभी एक डंफर आ गया। उसने किशोर को रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरा सहयोगी बाल बाल बच गया।
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बन गांव निवासी शाहबुद्दीन अपने सहयोगी के साथ महेश पुरवा गांव में ठेलिया पर कबाड़ लाद रहा था। एक किशोर नीचे से सहयोग कर रहा था। तभी सामने से आए डंफर ने नीचे खड़े किशोर को रौंद दिया। जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं सहयोगी शाहबुद्दीन बाल बाल बच गया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक को फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Next Story