उत्तर प्रदेश

शटडाउन के चलते सिविल लाइंस इलाके में कई घंटे गुल रही बिजली

Admin Delhi 1
25 April 2023 2:43 PM GMT
शटडाउन के चलते सिविल लाइंस इलाके में कई घंटे गुल रही बिजली
x

बरेली: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, मगर स्मार्ट सिटी के काम अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। इस वजह से आए दिन शटडाउन लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को भी सिविल लाइंस इलाके में कई घंटे बिजली गुल रही। लोगों को परेशानी हुई।

शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कुतुबखाना पुल निर्माण समेत कई काम चल रहे हैं। इसके चलते मंगलवार को सिविल लाइंस प्रथम उप केंद्र से पोषित फीडर बेसू टू, सिविल लाइंस 2 विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर कमल टॉकीज की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रामपुर बाग की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 से 9 बजे तक शटडाउन के चलते बंद रही। जिसके चलते गांधी उद्यान, पटेल चौक, शाहमतगंज, रामपुर बाग से जुड़े सभी इलाकों में बिजली संकट रहा।

एसडीओ सिविल लाइंस विजय कुमार कन्नौजिया ने बताया कि गर्मी में शटडाउन देने से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। स्मार्ट सिटी के लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं। 30 अप्रैल के बाद स्मार्ट सिटी के काम को लेकर कोई शटडाउन नहीं दिया जाएगा।

Next Story