उत्तर प्रदेश

आरक्षण सूची से किसी की खिलीं चेहरे तो कई पर छाई मायूसी

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 8:50 AM GMT
आरक्षण सूची से किसी की खिलीं चेहरे तो कई पर छाई मायूसी
x

बहसूमा न्यूज़: आरक्षण से जहां कुछ प्रत्याशियों को झटका लगा है। वहीं, कुछ दावेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूसरे नगर निकायों की तरह बहसूमा की भी वार्ड आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी हो गई। आरक्षण सूची देख जहां कुछ संभावित सभासद प्रत्याशियों के चेहरे मुरझाए। वहीं, कई प्रत्याशियों के चेहरे खिल गए। जबकि कुछ ने परिवार की महिलाओं को मैदान में उतारने का मन बना लिया है। निकाय चुनाव की भरपूर तैयारियों के साथ गुरुवार से जारी वार्डों के आरक्षण की सूची का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जारी आरक्षण सूची के तहत बहसूमा में वार्ड-1 बसी नंबर-1, वार्ड-3 ठाकुर द्वारा, वार्ड-9 मंगल बाजार, वार्ड -11 मार्कपुरिया अनारक्षित और वार्ड-2 बसी नंबर 2, वार्ड-7 सड़क वाला नंबर-1, महिला, वार्ड-4 सड़क वाला नंबर-2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-5 छीप्पीवाला वार्ड-6 चैनपुरा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

जबकि वार्ड-8 काकडो वाला, पिछड़ा वर्ग के लिए और वार्ड-10 जुमेरात, पिछड़ा वर्ग श्रेणी में रखा गया है। खास बात ये है कि वार्डों की आरक्षण सूची देख जहां कई लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया, क्योंकि उनकी तैयारी धरी रह गई। कई संभावित प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन्होंने खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन वार्ड महिला आरक्षित होने की बेबसी में परिवार की महिला को मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।

सिवालखास की सूची से वार्ड-3 गायब: शासन स्तर से मेरठ जिले की नगर पंचायतों की जो सूची जारी की गई है, उसमें सिवालखास नगर पंचायत की सूची से वार्ड-3 गायब है। वार्ड-2 के बाद सीधे वार्ड-4 और इसके बाद वार्ड-8 भी दो बार दर्ज है और दोनों की स्थिति अलग अलग दर्ज है, इनमें एक स्थान पर अनारक्षित और दूसरे स्थान पर पिछड़ा वर्ग लिखा गया है। जबकि इसके बाद वार्ड-14 तक दर्ज हैं। यहां शासन से जारी सूची ज्यों की त्यों दी जा रही है।

वार्ड-1 अम्बेडकर नगर महिला

वार्ड-2 हरिजन बस्ती अनुजाति महिला

वार्ड-4 भिक्का सिंह नगर महिला

वार्ड-5 गडरियान अनारक्षित

वार्ड-6 ईदगाह अनारक्षित

वार्ड-7 गबियान अनारक्षित

वार्ड-8 राजपूतान पिछड़ा वर्ग

वार्ड-8 राजपूतान अनारक्षित

वार्ड-9 महाजनान पिछड़ा वर्ग महिला

वार्ड-10 व्यापारियान महिला

वार्ड-11 अंसारियान पिछड़ा वर्ग

वार्ड-12 बुड्ढा पीर उत्तरी भाग अनारक्षित

वार्ड-13 बुड्ढापीर दक्षिणी भाग अनारक्षित

वार्ड-14 फकीरोवाला अनारक्षित

Next Story