उत्तर प्रदेश

यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से नदी आई उफान पर

Ashwandewangan
1 Jun 2023 12:35 PM GMT
यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से नदी आई उफान पर
x

सहारनपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद अचानक यमुना नदी में पानी छोड़े जाने पर यमुना नदी उफान पर आ गई। अचानक आए पानी से यमुना के किनारे खडी आठ नाव बह गईं, साथ ही अस्थाई पुल भी बह गया। दो ग्राम पंचायतों से संपर्क टूट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ों पर दो दिन से हो रही बारिश के बाद सहारनपुर में यमुना में सुबह सवरे पानी छोड़ दिया गया। अचानक आये पानी से चिलकाना के आसपास के गांवों के लोगों में हड़कंप मच गया।फिलहाल दो ग्राम पंचायतों का जनपद से संपर्क कट गया है। यमुना नदी में बनाया गया अस्थायी पुल भी ज्यादा पानी आने के कारण टूट गया है। ग्रामीणों का यमुना को पार करने का एक मात्र सहारा नाव है। जो नाव यमुना के किनारे पड़ी थी, उनमें से आठ नाव पानी ज्यादा होने के कारण बह गई हैं। नदी में नाव के न लगने से लोगों को नदी पार करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story