उत्तर प्रदेश

मनचले के खौफ से छात्रा ने परेशान होकर छोड़ दी पढ़ाई, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Admin4
13 Dec 2022 1:41 PM GMT
मनचले के खौफ से छात्रा ने परेशान होकर छोड़ दी पढ़ाई, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
x
मेरठ। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने VSSD कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए बदमाशों को खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि अब कोई अपराधी जो पहले एक चौराहे पर बहन-बेटी को छेड़ता हो। दूसरे चौराहे पर डकैती डालने का दुस्साहस करता हो। इसके बावजूद भी बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला मेरठ जिले का है, जहां मनचले के खौफ से छात्रा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। जानकारी के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने पर भी मनचला जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं कार्रवाई ना होने के कारण छात्रा डिप्रेशन में है। जिसके बाद आज रोते हुए छात्रा ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बता दें ये मामला थाना सरूरपुर क्षेत्र का है।

Next Story