- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रंजिश के चलते दबंगों...
उत्तर प्रदेश
रंजिश के चलते दबंगों ने महिला को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा
Admin4
18 Aug 2023 2:18 PM GMT

x
रामपुर। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने महिला को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजईया गांव निवासी नीरू यादव का कहना है कि उसका अपने रिश्तेदारों से रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते कुछ दिन पहले आरोपी मौका पाकर उसके घर में घुस गए।
महिला से गाली-गलौज करते हुए उसको लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पदम सिंह, पप्पू, जगपाल सिंह और अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़घर में घुसकरलाठी-डंडों से पीटादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story