उत्तर प्रदेश

मेरठ में रंजिश के चलते बरसीं ताबड़तोड़ 50 राउंड गोलियां

Shreya
25 July 2023 11:26 AM GMT
मेरठ में रंजिश के चलते बरसीं ताबड़तोड़ 50 राउंड गोलियां
x

मेरठ। मेरठ में रंजिश के चलते लिसाडी गेट के थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलीबारी में 50 से अधिक राउंड गोलियां चली। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश में दबिश जारी है।

रंजिश के चलते लिसाडी गेट के थानाक्षेत्र के इस्लामाबाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलीबारी में 50 राउंड से अधिक गोलियां चली। फायरिंग में एक तमाशाई युवक को गोली लग गई, जबकि बाइक सवार अन्य युवक फायरिंग में बाल-बाल बच गया।

ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश में दबिश जारी है। टकराव की संभावना को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इस्लामाबाद निवासी राशिद अंसारी व गुल्लू उर्फ अयान में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। बताया गया कि सोमवार शाम राशिद की किराना की दुकान पर उसका भतीजा कैफ खड़ा था। आधा दर्जन लोगों के साथ दुकान पर आए गुल्लू उर्फ अयान ने कैफ को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर राशिद को भी पीटा गया।

जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग आ गए। जिसके बाद दोनों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार गोली लगने से बाल-बाल बचा।

झगड़े की सूचना पर वहां पहुंचे सुहैल उर्फ सन्नी (22) के पेट में गोली लग गई। संघर्ष व फायरिंग से इलाके में दहशत व्याप्त हो गई। लोग जान बचाने को अपने घरों की और दौड़े। सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाडी गेट संजय वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घायल सुहैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Story