उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य सुधार को दुआ और यज्ञ

Rani Sahu
4 Oct 2022 4:17 PM GMT
मुलायम सिंह के स्वास्थ्य सुधार को दुआ और यज्ञ
x
मुजफ्फरनगर में सपा राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ और यज्ञ का आयोजन एक ही स्थान पर किया गया। सपा जिला कार्यालय पर मौलवी साहब ने मुलायम की सेहत के लिए दुआ कराई वहीं समीप ही पंडित जी ने यज्ञ में आहुति देकर सपा राष्ट्रीय संरक्षक के बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि यही असली भारत है, जहां सपा संरक्षक के बेहतर स्वास्थ्य की कामना एक ही छत के नीचे हिंदु और मुस्लिम अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं। देश का संविधान और परंपरा भी यही कहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ्य होने के चलते पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। मंगलवार शाम को सपा जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यज्ञ और दुआ का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक ही छत के नीचे एक-दूसरे के समीप हिंदु और मुस्लिम सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी आस्था के अनुसार सपा नेता के स्वास्थ्य सुधार की कामना की। सपा के मुस्लिम नेताओं ने हाथ बुलंद कर खुदा से मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य बेहतहर होने की दुआ मांगी। जबकि हिंदु धर्मावलंबी सपाइयों ने यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में आहुति देकर सपा नेताओं ने सपा संरक्षक के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में उन लोगो को सम्मान व भागीदारी देने का काम किया जिनको राजनीति में कभी सम्मान नही दिया जाता था। इसलिए ही आज मुलायम सिंह यादव की खराब सेहत को सुनकर सभी कार्यकर्ता व करोड़ो समर्थक दुखी व चिंतित है। उनके बेहतर स्वास्थ्य व लम्बी आयु के लिए सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हवन व दुआ का कार्यक्रम रखा गया है। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव राजनीति में देश की धरोहर है। उन्होंने वंचितों व पीड़ितों के लिये जो आवाज़ बुलंद की उसे कोई नही भूल सकता। इसलिए हिन्दू मुस्लिम सभी मिलकर उनके स्वास्थ्य के लिए हवन करने के साथ दुआए मांग रहे हैं।
ये सपा कार्यकर्ता यज्ञ और दुआ में रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जनार्धन विश्वकर्मा, शमशेर मलिक, साजिद हसन यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक,जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम एडवोकेट, दिलशाद अंसारी, फिरोज अख्तर,पंकज सैनी, तरुण सौदाई एडवोकेट, अरशद मलिक,सावन कुमार एडवोकेट, वीरेंद्र तेजियांन, आदि शामिल रहे।
Next Story