उत्तर प्रदेश

रम्पूटा चुनाव में डीएस कॉलेज का दबदबा

Admin Delhi 1
13 Sep 2023 4:19 AM GMT
रम्पूटा चुनाव में डीएस कॉलेज का दबदबा
x
उपाध्यक्ष महिला पर मधु माहौर की जीत

अलीगढ़: राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़, शिक्षक संघ ( रमपूटा)चुनाव 2023 में धर्मसमाज महाविद्यालय का दबदबा रहा. अध्यक्ष पद पर डीएस कॉलेज के प्रोफेसर हरीश शर्मा ने 155 मत हासिक कर विजयी प्राप्त की. उपाध्यक्ष अनारक्षित पद पर डॉ. सौरभ सेंगर, उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. मधु माहौर, उपाध्यक्ष एटा कासगंज, हाथरस पद पर राम अवध सिंह यादव, महामंत्री पद पर रनवीर सिंह, संयुक्त सचिव अनारक्षित पद पर हरेद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार विजयी घोषित हुए.

रम्पूटा चुनाव के लिए धर्मसमाज महाविद्यालय में सुबह मतदान शुरू हुआ. दोपहर करीब ढाई बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही. तत्पश्चात मतगणना शुरू हुई. मतगणना देर रात तक जारी रही. कुल नौ राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई. अध्यक्ष पद पद डीएस कॉलेज के प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा ने सर्वाधिक 155 मत हासिल किये. उनको विजयी घोषित किया गया. उपाध्यक्ष अनारक्षित पद पर भी इसी कॉलेज के सौरभ सेंगर ने सर्वाधिक 234 मत हासिल किये. उपाध्यक्ष महिला पर टीआर कॉलेज के डॉक्टर मधु माहौर ने सर्वाधिक 281 मत हासिल किये. उपाध्यक्ष एटा, कासगंज, हाथरस में डॉ. रामअवध सिंह यादव ने 176 मत प्राप्त किये. विजयी प्रत्याशियों की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया.

फुपुक्टा प्रतिनिधि में संजीव बंसल विजयी फुपुक्टा प्रत्याशियों का चुनाव भी रम्पूटा चुनाव के साथ सम्पन्न हुआ. इस चुनाव में तीन प्रत्याशी डॉ शरद कुमार सिंह चौहान, डा एम एस चंदवरिया, डॉ संजीव कुमार बंसल के अलावा कार्यकारिणी सदस्य हेतु तेरह प्रत्याशी, डॉ चितरंजन भारती, डॉ शशि भूषण शर्मा, डॉ योगेश कुमार,डॉ कौशल किशोर सिंह, डॉ शशि कुमारी, डॉ मनोज कुमार, डॉ मृदुल दीक्षित, डॉ संतोष कुमार, डॉ रेखा रानी, डा तन्वी शर्मा, डॉ नंद गोपाल, डॉ फहद अली, डॉ राम सिंह चुनावी मैदान में थे. जिनमे से संजीव बंसल को 300 में से 159, शरद चौहान को 152, चंदवारिया को 81 मत प्राप्त हुए. सदस्यों में डॉ चितरंजन भारती, डॉ. तनवी शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. नंदगोपाल, डॉ.योगेश चौधरी, डॉ. फहद अली, डॉ. रेखा रानी, डॉ. शशि कुमारी, डॉ मृदुल दीक्षित, डॉ. रामसिंह विजयी रहे.

प्रत्याशियों के मतों पर नजर

● अध्यक्ष पद

प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत

प्रो हरीश शर्मा 155 विजयी (डीएस कॉलेज)

प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह 126

प्रो कवि शंकर वार्ष्णेय 15

प्रो ओमवीर सिंह 123

● उपाध्यक्ष (अनारक्षित)

डॉ सौरभ कुमार सेंगर 234 विजयी (डीएस कॉलेज)

डॉ ईश्वर चंद्र गुप्ता 96

डॉ हरेंद्र कुमार गौड़ 82

● उपाध्यक्ष (महिला)

डॉ मधु माहौर, उपाध्यक्ष 281 विजयी (टीआर कॉलेज)

डॉ मिथिलेश कुमारी 120

● उपाध्यक्ष (एटा ,कासगंज, हाथरस हेतु आरक्षित)

डॉ राम अवध सिंह यादव 176 विजयी (एटा)

डॉ देव प्रकाश 141

डॉ साहब सिंह 92

● महामंत्री पद

डॉ रणवीर सिंह 166 विजयी (एसवी कॉलेज)

डॉ राजेश कुमार 99

डा वीरेंद्र कुमार 153

● संयुक्त सचिव (अनारक्षित) पद

डॉ हरेंद्र सिंह 216 विजयी (डीएस कॉलेज)

डॉ शिवेंद्र शाही 178

● संयुक्त मंत्री (महिला)

डॉ भावना टिमल 270 विजयी (कासगंज)

डॉ नीरू वार्ष्णेय 144

● संयुक्त सचिव (एटा, कासगंज, हाथरस हेतु आरक्षित)

डॉ रोहित तिवारी 164 विजयी (एटा)

डॉ राकेश बाबू 145

डॉ अच्युत प्रकाश गुप्ता 95

● कोषाध्यक्ष

डॉ पंकज कुमार 234 विजयी (एसवी कॉलेज)

डॉ मनोज कुमार तोमर 52

प्रो बी पी मौर्य 123

Next Story