उत्तर प्रदेश

नशे में युवकों ने की दो किशोरियों से छेड़खानी

Admin4
10 Sep 2023 9:12 AM GMT
नशे में युवकों ने की दो किशोरियों से छेड़खानी
x
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। दो युवक नशे में एक घर में घुस गए। जहां दो किशोरियों को घर में अकेला देखकर उनके छेड़खानी करने लगे। दोनों के शोर मचाने पर छोटे भाई बहनों को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर होने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख दोनों आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
शनिवार को मुरादाबाद रोड स्थित वेयरहाउस के निकट रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में महिला ने कहा कि वह शाम चार बजे दवा लेने के लिए गई थी। घर पर उसकी दो नाबालिग बेटियां और दो छोटे बेटे थे। शाम पांच बजे मोहल्ले के दो युवक नशे में उसके घर में घुस गए और दोनों बेटियों से छेड़खानी करने लगे।
शोर मचाने पर बाहर खेल रहे दोनों भाई बहनों को बचाने पहुंचे तो आरोपी युवकों ने दोनों से मारपीट की। शोर होने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। बताया कि घर पहुंचते ही उसे जानकारी मिलने पर पहले पुलिस को सूचना दी। बाद में कोतवाली पुलिस को तहरीर देखा दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Next Story