उत्तर प्रदेश

नशे में शराबी ने पत्नी और बच्ची को बेरहमी से काटा, ढाई साल पहले की थी लव मैरिज

Harrison
17 Aug 2023 8:19 AM GMT
नशे में शराबी ने पत्नी और बच्ची को बेरहमी से काटा, ढाई साल पहले की थी लव मैरिज
x
उत्तर प्रदेश | प्रेम...विवाह और फिर हत्या। ये मामला कोई नया नहीं है। रोजाना देश के किसी-ना-किसी कोने से प्रेमिका की हत्या की खबर सामने आ ही जाती है। ऐसे में एक ताजा मामला यूपी से सामने आयाहै। जहां एक युवक ने नाबालिग से शादी रचाई और फिर शादी के ढाई साल बाद अपने 8 माह की बच्ची और पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी और 8 माह की मासूम की हत्या
जानकारी के अनुसार, करीबन ढाई साल पहले ग्राम भुड़ेली निवासी अखिलेश उर्फ अजय नौकरी के लिए दिल्ली आया था। जहां वह दिल्ली के गाजीपुर इलाके में ई-रिक्शा चलाने लगा। वहां उसकी मुलाकात खुशबू नाम की एक लड़की से हुआ। पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों शादी के लिए तैयार हुए। लेकिन, उस वक्त लड़की नाबालिग थी। जिसके बाद लड़के ने नाबालिग से शादी रचा कर अपने गांव ले आया।
पहले भी मामले का पुलिस ने करवाया था समझौता
उधर लड़की के घरवालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन नाबालिग ने अपने पति के पक्ष में बात रखीष जिसके बाद पुलिस ने समझौता करवा दिया। अब लड़की अपने पति के साथ रहने लगी और घर वालों को भी इस रिश्ते से कोई प्रॉब्लम नहीं हुई। लड़की अपने पति के साथ खुश रहने लगी। लेकिन ये रिश्ता कुछ दिनों तक ही अच्छा उसके बाद अखिलेश शराब पीने लगा। जिस कारण पत्नी के साथ रोजाना लड़ाई होने लगी।
शराब पीने का आदी था पति
जिसके बाद एक रात अखिलेश की पत्नी के साथ लड़ाई हुई और वह झगड़ा करके खेत की और लगा गया। जिसके बाद वह सुबह घर लौटा। जहां उसने देखा कि उसकी पत्नी अपनी 8 माह की बच्ची को दूध पिला रही थी। ये देखकर पति आग बबूला हो गया और दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ी हमला बोल दिया। चीख की आवाज सुनकर युवक की बहन बाहर आई और देखा कि उसका भाई उसकी भाभी को कुल्हाड़ी से काटने लग रहा है।
बहन के सामने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा
उसने काफी रोका लेकर वह रूकने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद बहन ने बाहर गली में शोर मचा दिया। देखते ही देखते सभी आस-पास के लोग इक्ट्ठे हो गए और ये नजारा देखकर हौरान रह गए। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर कुछ ही देर में पत्नी और 8 माह की बच्ची ने दम तोड़ दिया और आरोपी उसकी चारपाई पर बैठ गया। मौके पर पुलिस पहुंची और नजारा देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने तुंरत आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही पुलिस ने लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जब इस मामले की पूछताछ आस-पास के लोगों से की तो पता चला कि अखिलेख शराब काफी पीने लगा था और रोजाना घर में क्लेश करता था। जिसके बाद पुलिस ने और छानबीन की तो उनके सामने सारी कहानी आ गई। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story