उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri में नशे में युवक की संदिग्ध मौत, शौचालय में गिरा

Tara Tandi
9 April 2025 5:49 PM IST
Lakhimpur Kheri में नशे में युवक की संदिग्ध मौत, शौचालय में गिरा
x
Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी । शहर के मोहल्ला रामनगर में शराब के नशे में शौचालय में गया युवक अचानक लड़खड़ाकर गिर गिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला रामनगर निवासी रामपाल ने बताया कि उनका बेटा शिव शंकर (30) पिछले करीब दस साल से अत्यधिक शराब पीता था। अक्सर शराब के नशे में घर आकर पत्नी व बच्चों के साथ भी झगड़ा करता था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे वह नशे की हालत में घर के शौचालय में गया था। जहां वह लड़खड़ा कर गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। परिवार वाले उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने शिव शंकर को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कार की टक्कर से साइकिल सवार शिक्षक की मौत
फूलबेहड़ ब्लॉक के हकीमपुरवा चौराहा पर कार ने एक साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में एक निजी स्कूल के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद अंकित कुमार ने बताया कि उनके पिता बालक राम (45) गोपालपुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। मंगलवार को वह शिक्षण कार्य कर साइकिल से घर वापस आ रहे थे। हकीमपुरवा चौराहा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनके पिता की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story