उत्तर प्रदेश

फीस्ट हाउस कैफे की आड़ में नशे का हुक्का बार, संचालक सहित तीन हिरासत में

Admin Delhi 1
9 Jan 2023 12:00 PM GMT
फीस्ट हाउस कैफे की आड़ में नशे का हुक्का बार, संचालक सहित तीन हिरासत में
x

मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र ईवज चौराहे के पास कैफे की आड़ में चल रहे हुक्काबार की सूचना पर सर्विलांस की टीम ने छापा मारा। हुक्के बार में पुलिस के छापे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से नशे की पुड़ियां सहित कई हुक्के बरामद कर अठ्ठारह लोगों को हिरासत में लिया है।

एसपी क्राइम के निर्देशन में सर्विलांस टीम के प्रभारी योगेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि ईवज पेट्रोल पंप के पास एक बिल्डिंग में दूसरे फ्लोर पर कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा है। सर्विलांस की टीम ने सीओ सिविल लाइन और थाना पुलिस को साथ लेकर फीस्ट हाउस कैफे पर छापा मारा तो वहां दस से पन्द्रह युवक और किशोर नशे की हालत में मिले। टीम के औचक छापे पर कैफे में अफरातफरी मच गई।

जिसके चलते टीम ने हुक्का बार के संचालक नदीम निवासी सिवाया, दौराला और एक शेफ राहुल कर्दम व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने हुक्के के 15 शौकीनों को हिरासत में लिया है। जिनमें कई किशोर और युवा नशे की हालत में मिले। सभी को पुलिस ने पकड़कर थाना सिविल लाइन भेज दिया। पुलिस ने हुक्का बार में मिले लैपटॉप, कम्पयूटर सिस्टम, म्यूजिक सिस्टम और एलसीडी को भी बरामद कि या है।

इसके अलावा नशे की पुड़ियां भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये संचालक नदीम ने बताया कि उसने यह काम 25 दिसम्बर से शुरू किया था। वह अक्सर खाने पीने का सामान देता है। काफी पीने और फूड आइटम सर्व करवाता है। हुक्के का नशा नहीं कराया जाता है। बिल्डिंग क ा किराया 25 हजार रुपया महीने से अधिक है।

टशनबाजी को हुक्का बार में जाते हैं युवक-युवतियां: स्कूल के अधिकांश छात्र-छात्राएं अब नशे की लत की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कम उम्र के युवक-युवतियां अब नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। वे शुरुआती तौर में पहले हुक्के बार में जाकर वहां अपनी टशनबाजी दिखाते हुए हुक्के के फ्लेवर को पीते हुए मोबाइल पर फोटो अपलोड कर एक दूसरे के फ्रेंड सर्किल में सेंड कर अपना स्टेटस दिखाते हैं। बस यही से उन्हें नशे की लत पड़ना आरम्भ हो जाती है। पश्चिमी संस्क ृति से प्रभावित होकर यहां के युवा अब नशे की ओर उन्मुख हो रहे हैं।

आधा घंटा हुक्के के नशे की कीमत 400 से 500 रुपये: हुक्का बार में अक्सर स्कू ली छात्र छात्राओं को हुक्के का नशा करते देखा जा सकता है। हुक्के पीने के लिए आधा घंटे के 400 रुपये से लेकर 500 रुपये तक लिये जाते हैं। फ्लेवर के अनुसार सभी को हुक्के का नशा कराया जाता है। हुक्के बार में स्मैक से लेकर शराब का नशा भी युवाओं के लिए परोसा जाता है।

Next Story