- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दो ट्रकों में भिड़ंत...

x
पढ़े पूरी हादसा
हलिया थानांतर्गत रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में सोमवार की देर रात बड़का मोड़ के पास घाटी से नीचे उतरते समय हुई दो ट्रकों की भिड़ंत में हो गई। पीछे चल रहे ट्रक के चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सतना मध्यप्रदेश से सीमेंट लादकर एक ट्रक गाजीपुर जा रहा था। उसके पीछे चल रहा दूसरा ट्रक नागपुर से टावर लादकर गुआहाटी जा रहा था। रात में घाटी से नीचे उतरते समय टावर लदे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे आगे वाले ट्रक से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में टावर लदे ट्रक का चालक राजेंद्र प्रसाद साहू (32) निवासी मसौली थाना मनिगवां जिला रीवा मध्यप्रदेश व सहचालक नागेंद्र कुशवाहा (28) निवासी बड़हरा थाना चुरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने घायल चालक और सहचालक ट्रक की केबिन से निकलवाया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक भारी वाहनों का आवागमन अवरुद्ध रहा।
Next Story





