उत्तर प्रदेश

डीआरआई की नोएडा यूनिट ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, 10 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद

Rani Sahu
23 Aug 2023 3:22 PM GMT
डीआरआई की नोएडा यूनिट ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, 10 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद
x
नोएडा (आईएएनएस)। डीआरआई की नोएडा यूनिट ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 10 लाख रुपए कीमत का सोना बरामद हुआ है। यह सोना एक आरोपी ने अपनी पेट में छिपा रखा था। दोनों का नोएडा के जिला अस्पताल में एक्सरे कराया गया। जिसके बाद पेट से सोना निकाला गया। पकड़े गए लोगों में से एक दुबई से पेट में सोना छुपाकर ला रहे थे।
डीआरआई के दो अधिकारी मंगलवार शाम नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर इन्होंने दो लोगों को एक्सरे करने का अनुरोध किया। इनकी पहचान देवरिया निवासी रत्नाकर शर्मा और अमित शर्मा के रूप में हुई है।
एक्सरे जांच में रत्नाकर शर्मा के पेट में करीब 200 ग्राम सोना छिपे होने की बात सामने आई। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। जबकि, अमित शर्मा के पेट में कुछ भी नहीं निकला।
दोनों दुबई से दिल्ली के बीच यात्रा कर रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story