उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में SSR-2027 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, UP में इतने वोटर बढ़े

jantaserishta.com
17 Nov 2026 1:06 PM IST
उत्तर प्रदेश में SSR-2027 की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, UP में इतने वोटर बढ़े
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता दर्ज हैं. अगर हम इसकी तुलना 10 अप्रैल 2026 की अंतिम मतदाता सूची से करें तो प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या में लगभग 18.84 लाख बढ़ी है.
मंगलवार को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुताबिक, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 है. पिछली सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 है. पिछली सूची के मुकाबले लगभग 7.87 लाख पुरुष मतदाता बढ़े हैं.
प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 है. वहीं, पिछली सूची में महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 थी. महिला मतदाताओं की संख्या करीब 10.97 लाख बढ़ी है. इस बार पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा इजाफा हुआ है.
नई ड्राफ्ट लिस्ट में तृतीय लिंग के 4 हजार 42 मतदाता हैं. जबकि पिछली सूची में इनकी संख्या 4 हजार 206 थी. तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या घटी है.युवा मतदाताओं की संख्या में आई कमी
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुताबिक, युवा मतदाताओं की संख्या कम हुई है. नई लिस्ट में 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता हैं, जबकि 10 अप्रैल की पिछली सूची में इनकी संख्या 17 लाख 63 हजार 360 थी. युवा मतदाताओं की संख्या करीब 5.80 लाख घटी है.
नई सूची में जेंडर रेशियो 840 है जबकि पिछली सूची में यह 834 था. वहीं, ईपी रेशियो यानी मतदाता-जनसंख्या अनुपात भी 55.17 से बढ़कर 55.95 हो गया है.
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, किसी जानकारी में सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है. दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा.
चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, सुधार कराने या अन्य कोई आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय दिया है. 4 जनवरी 2027 को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा.
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और साल 2026 की अनुमानित आबादी के आंकड़ों में एक अंतर देखने को मिला है. अनुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की आबादी के हिसाब से तकरीबन 16.16 करोड़ मतदाता होने चाहिए लेकिन ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सिर्फ 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज है. यानी अनुमानित संख्या के मुकाबले वोटर लिस्ट में तकरीबन 2 करोड़ 58 लाख मतदाता कम हैं.
मतदाता अपने मतदान केंद्र पर उपलब्ध ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं. इसके अलावा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास मौजूद सूची से भी नाम की जांच की जा सकती है. ECINET मोबाइल ऐप के जरिए भी मतदाता अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in और नागरिक सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर भी सुविधा उपलब्ध है.
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरना होगा. इसमें आधार कार्ड की जानकारी भी देनी होगी. आधार कार्ड के आगे और पीछे दोनों तरफ की तस्वीर अपलोड की जा सकती है. विदेश में रहने वाले भारतीय भी फॉर्म 6 भरकर ओवरसीज इलेक्टर के तौर पर अपना नाम जुड़वा सकते है. फॉर्म 7 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के लिए किया जा सकता है. वहीं, अगर नाम, पता या किसी दूसरी जानकारी में कोई गलती है तो इसके लिए फॉर्म 8 भरे जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story