उत्तर प्रदेश

डॉ. वीके सिंह बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

Shantanu Roy
7 Jan 2023 11:59 AM GMT
डॉ. वीके सिंह बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
x
बड़ी खबर
लखनऊ। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा संस्थापक कुवॅर देवेन्द्र सिंह राणा ने गुरूवार को पत्र जारी करते हुए डॉ.विनोद कुमार सिंह राठौर को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया है। डॉ. सिंह विगत लंबे समय से हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप कार्य को अंजाम दे रहें हैं। ज्ञात हो कि डॉ.सिंह चिकित्सा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रखा है,असहाय गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीं कार्यभार मिलने के उपरांत डॉ.सिंह ने क्षत्रिय महासभा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुॅवर देवेन्द्र सिंह राणा व संगठन के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के लिए हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा भाव के साथ कार्य करूंगा। संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा और क्षत्रिय समाज के उन गरीबों का उत्थान करने तथा संगठन से जोड़कर उन्हें लाभ पँहुचाने के लिए प्रयत्नशील रहूँगा।
Next Story