उत्तर प्रदेश

दहेज हत्या : पति सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Admin2
4 Aug 2022 12:54 PM IST
दहेज हत्या : पति सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
x
पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सरधना। नानू गांव में हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पति सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।

बता दें कि दो दिन पूर्व नानू गांव में अजराड़ा निवासी शाईस्ता पुत्री मुन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर परिजनों ने थाने में हंगामा भी किया था। शाईस्ता के पिता मुन्नर ने थाने में तहरीर दी थी जिसमें उसने दहेज के लिए पति व ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। उधर, घटना के बाद से ही पति सहित अन्य आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश भी दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए।
source-hindustan


Next Story