- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अमरोहा में दहेज...
उत्तर प्रदेश
अमरोहा में दहेज उत्पीड़न: विवाहिता की तेजाब पिलाने से मौत
SHIDDHANT
28 Aug 2025 8:30 PM IST

x
UP उत्तर प्रदेश: अमरोहा जिले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की तेजाब पिलाकर हत्या का मामला सामने आया है। पीड़िता गुल फिजा 17 दिन तक इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझती रही और आखिरकार उसकी मौत हो गई। गुल फिजा की शादी करीब एक साल पहले अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के काला खेड़ा गांव निवासी परवेज से हुई थी। शादी के बाद से ही पति परवेज, सास-ससुर और अन्य परिजन लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसे तेजाब पिलाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsअमरोहादहेज हत्याविवाहितातेजाब कांडगुल फिजापुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





