उत्तर प्रदेश

डबल मर्डर : घर में सो रहे दम्पति की हुई गोली मारकर हत्या

Admin2
8 Aug 2022 4:09 AM GMT
डबल मर्डर : घर में सो रहे दम्पति की हुई गोली मारकर हत्या
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हाथरस में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। हाथरस के सादाबाद इलाके के गांव नगला धनी में सोमवार की सुबह ढाई बजे घर में सो रहे दम्पति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे समूचे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली सादाबाद पुलिस को दी। परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। देर रात हुई घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली है। घर में घुसकर दंपति की हत्या करने वाले बदमाशों से लोग दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि गांव नगला धनी में 35 वर्षीय राजेश पुत्र हरदम सिंह अपनी पत्नी कुसुमा के साथ सो रहा था। तभी रात करीब ढाई बजे अचानक गोली चली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। परिजनों ने देखा तो कुसुमा और राजेश लहुलहान हालत में पड़े हुए हैं। गोली चलने की सूचना पर कोतवाली सादाबाद इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। दम्पति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि दंपती के दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से तमंचा और खाली कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर का कहना हैं की अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। मामले की छानबीन चल रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हमला किसी रंजिश के कारण हुआ या हत्या के पीछे क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है।
source-hindustan


Next Story