उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराकर डबल डेकर बस गिरी 30 फिट नीचे, जवान की मौत, 12 सवारी घायल

Admin4
12 Oct 2022 12:19 PM GMT
एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराकर डबल डेकर बस गिरी 30 फिट नीचे, जवान की मौत, 12 सवारी घायल
x

गौतमबुद्धनगर। रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को सवारियों से भरी एक डबल डेकर बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस 30 फीट यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। हादसे में थलसेना के जवान की मौत हो गयी, जबकि 12 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 70 यात्री सफर कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस दुर्घटना के मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराया जाए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य को युद्धस्तर कर रहे हैं।

पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जिला से एक डबल डेकर बस पंजाब के लुधियाना जा रही थी। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे के ग्राम खेड़ा मोहम्मदाबाद के पास बस में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। बस तीस फिट नीचे जाकर गिरी। यह दुर्घटना इतनी खतरनाक कि पुलिस को लोगों को बाहर निकालने के लिए बस को काटना पड़ा।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी नवी कुमार (25) की मौत हो गई। कुमार सेना के डोगरा रेजीमेंट में तैनात था। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

Admin4

Admin4

    Next Story