- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घरेलू कलह बना जानलेवा...
उत्तर प्रदेश
घरेलू कलह बना जानलेवा – मां ने बच्चों संग खाया ज़हर, मासूम ने तोड़ा दम
Saba Naaz
26 Jun 2025 3:37 PM IST

x
Meerut मेरठ : कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जाटौली गांव में बुधवार शाम आबिदा ने पति राशिद से विवाद के बाद पांच वर्षीय बेटी जायरा व तीन वर्षीय बेटे जैद के साथ पानी में मिलाकर सल्फास खा लिया।
गंभीर हालत में परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात के समय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। सूचना पर मजिस्ट्रेट व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शोभापुर निवासी राशिद की शादी जाटौली गांव निवासी आबिदा से लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी।
दोनों के एक बेटा व बेटी हुए। शादी के बाद से राशिद अपनी ससुराल में रह रहा था। वह सब्जी व फल की फेरी लगाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम दंपती में विवाद हो गया था। राशिद झगड़े के बाद घर से बाहर निकल गया। इसके बाद आबिदा ने बच्चों सहित पानी में सल्फास मिलाकर निगल लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने तीनों के मुंह से झाग निकलते हुए देखे। गंभीर हालत में देखकर परिजनों की चीख निकल गई।
परिजन तीनों को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। लगभग दो घंटे के उपचार के बाद पांच वर्षीय बच्ची जायरा ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ महिला व उसके बेटे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों व रिश्तेदारों का बुरा हाल हैं। अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसपी सिटी का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार राशीद काफी समय से घर पर खाली बैठा हुआ था। जिसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा चलता रहता था। बुधवार को दंपती का आपस में विवाद हो गया था। घटना के समय पांच वर्षीय बच्ची ने माता-पिता को झगड़ा करने के लिए मना किया था। माता-पिता के झगड़े के दौरान बच्चे रोते और बिलखते रहे। इसी दौरान महिला ने गुस्से में आकर बच्चों सहित सल्फास खा लिया।
TagsघरेलूकलहजानलेवाDomesticquarrelsomedeadlyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





