उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ में कुत्तों का आतंक जारी, कुत्त्तों ने महिला के चेहरे पर काटा

Admin Delhi 1
7 Jan 2023 12:25 PM GMT
राजधानी लखनऊ में कुत्तों का आतंक जारी, कुत्त्तों ने महिला के चेहरे पर काटा
x

लखनऊ: राजधानी में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बदस्तूर जारी है। यहां के सृष्टि अपार्टमेंट में रहने वाली स्मृति पर अचानक कुत्तों के झुण्ड ने हमला बोल दिया। घबराई स्मृति जब भागी तो कुत्त्तों ने उसके चेहरे पर काट लिया। उनके चेहरे पर चोट आई और खून निकल आया है। यहां पिछले दो महीने के अंदर तीसरी बार आवारा कुत्तों ने स्थानीय लोगों का अपना निशाना बनाया है।

शनिवार को स्मृति पर जब कुत्तों ने अटैक किया तो आसपास के लोगों ने उनको दौड़ कर बचाया और कुत्तों को वहां से भगाया। लेकिन तब तक महिला को काफी चोट आई थी। उन्होंने जैकेट पहना था , इसकी वजह से बच गई। उनके जैकेट को कुत्तों को नोच कर फाड़ दिया है।इससे पहले यहां 6 से ज्यादा कुत्तों ने एक लड़के पर हमला कर दिया। इस घटना में लड़का बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

Next Story