उत्तर प्रदेश

डंडे से पीटकर कुत्ते को मार डाला

Admin Delhi 1
3 May 2023 3:58 PM IST
डंडे से पीटकर कुत्ते को मार डाला
x

इलाहाबाद न्यूज़: शाहगंज स्थित ठठेरी बाजार में कुत्ते को पीट-पीटकर मार डालने पर हंगामा खड़ा हो गया. कुत्ते का शव लेकर पशु प्रेमी शाहगंज थाने पहुंच गए. मामला नहीं दर्ज होने पर शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे. बाद में पुलिस ने आरोपी युवक अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्नलगंज स्थित पशु चिकित्सालय भेज दिया गया.

ठठेरी बाजार में कुत्ते को लाठी-डंडे से पीटने का वीडियो व्हाट्सएप पर पशु प्रेमी नेहा राठौर को किसी ने भेजकर मदद की अपील की. वीडियो मिलते ही नेहा साथियों वंशिका, प्रिया श्रीवास्तव, कृष्णा, अनुराग, आशुतोष, ज्योति, आदिति संग मौके पर पहुंचीं. नेहा के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ वक्त लगा, तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी. वहां आसपास के लोगों से पता चला कि कुत्ते ने किसी को काट लिया था. पशु प्रेमी कुत्ते के शव को लेकर थाने पहुंचे. यहां आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी. रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर पशु प्रेमी कुत्ते का शव थाने के सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. पुलिस का कहना है कि अफजाल कहां का रहने वाला है, यह नहीं पता चल पाया है.

Next Story